{"_id":"69befba8b255eabf050451a1","slug":"an-fir-should-be-lodged-against-bhullar-immediately-and-he-should-be-arrested-sunil-jakhar-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-976453-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुल्लर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए : सुनील जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुल्लर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए : सुनील जाखड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अमृतसर के वेयरहाउस के जिला मैनेजर के आत्महत्या किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर का सिर्फ इस्तीफा लेना काफी नहीं है बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए।
जाखड़ ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले फिरौती न दे पाने के कारण पंजाब के लोगों की हत्याएं हो रही थीं और लोग गैंगस्टर राज का सामना कर रहे थे लेकिन मंत्रियों से परेशान होकर सरकारी अधिकारियों तक को अपनी जान देनी पड़ रही है।
जाखड़ ने जांच पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि हत्या के मामलों की जांच मुख्य सचिव कब से करने लगे हैं। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से समयबद्ध तरीके से करवाई जाए।
विज्ञापन
पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वड़िंग ने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन कारणों और किन परिस्थितियों में एक अधिकारी को इतना कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज की निगरानी में करवाई जानी चाहिए।