फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An action plan to curb drug abuse will be implemented in Punjab's schools.

Panchkula News: पंजाब के स्कूलों में नशे को रोकने के लिए एक्शन प्लान होगा लागू

Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
An action plan to curb drug abuse will be implemented in Punjab's schools.
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में नशे को रोकने के लिए सरकार तीन साल का एक्शन प्लान लागू करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस एक्शन प्लान को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन घोषित किया जाना है।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य 2029 तक सभी स्कूलों को नशा मुक्त बनाने का है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं ताकि इस प्लान को जमीनी स्तर पर लागू किया जा सके। प्लान के तहत ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए स्कूलों के आसपास बोर्ड लगाए जाएंगे। नशे की रोकथाम से जुड़े नियमों की उल्लंघना होगी तो प्रिंसिपल या नोडल अधिकारी को तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। स्कूलों में पोस्टर, बैनर और नशे के दुष्प्रभावों के बोर्ड लगाने होंगे। साथ ही नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed