फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An accused arrested for duping an ACP of Rs 47 lakh on the pretext of cheap land

Panchkula News: सस्ती जमीन का झांसा देकर एसीपी से 47 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
An accused arrested for duping an ACP of Rs 47 lakh on the pretext of cheap land
पंचकूला। एसीपी सुरिंदर सिंह के साथ सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी के मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी कुलविंदर पुहाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौली जागरा चंडीगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से 1.30 लाख रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसपी सुरिंदर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में पंचकूला में तैनाती के दौरान उनकी मुलाकात सेक्टर-4 निवासी आरती देवी और भरतपाल से हुई थी। भरतपाल ने खुद को रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर बताया और एक सस्ती कोठी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने सेक्टर-26 पंचकूला में 14 मरले की कोठी 2 करोड़ रुपये में दिलाने का प्रस्ताव रखा और दिल्ली निवासी अलका ठाकुर के नाम पर कथित वसीयत (विल) व कागजात दिखाए। ढकोली निवासी वकील के माध्यम से सौदे की बात आगे बढ़ी। किस्तों में रकम देने के दौरान एएसपी से कुल 53 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में जांच में सामने आया कि नकली वसीयत के आधार पर ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद 6 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 47 लाख रुपये बकाया हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed