फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An accused arrested for duping a woman of jewelry

Panchkula News: महिला को बातों में उलझाकर गहने ठगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
An accused arrested for duping a woman of jewelry
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। एक महिला को बातों में उलझाकर करीब छह लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामू जालंधर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर गहने पहनकर जा रही महिला को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी की गैंग में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


आरोपी गुरुद्वारे का रास्ता पूछने का बहाना बनाते थे। इसके बाद सिद्ध बाबा बनकर गहने को शुद्ध करने का झांसा देकर गहने उतरवाकर फरार हो जाते थे। आरोपियों पर धोखाधड़ी करने के छह मामले दर्ज हैं। इन पर पंचकूला में एक, जालंधर में तीन, संगरूर में एक और आनंदपुर साहिब में एक मामला दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी महिला के साथ धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार, सेक्टर 11 निवासी निर्दोश देवी ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। रोजाना की तरह 16 अप्रैल की सुबह श्रीमाता मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए पैदल ही गई। वापसी में सेक्टर 6 गीता चौक के पास उन्हें दो बाइक सवार मिले। उसमें से एक व्यक्ति बाइक से उतरा और उससे गुरुद्वारे के बारे में पूछा तो महिला ने बता दिया। वह घर की ओर चल पड़ी। कुछ दूरी पर दूसरा बाइक सवार एक महिला के साथ शिकायतकर्ता महिला के पास पहुंचा और उनसे पंजाबी में बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा लिया और उसी दौरान उनके सोने के दो कंगन जो कि सात तोले के थे। दो तोले की सोने की अंगूठियां और ढाई तोले की सोने की चेन उतार कर फरार हो गए। करीब 5 मिनट बाद महिला को पता चला तो वह सेक्टर 5 पार्क के पास पहुंच चुकी थी। उसने अपने हाथ के कंगन, सोने की अंगूठियां और सोने की चेन गायब देखी। इसके तुरंत बाद सेक्टर-5 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed