फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amidst the clashes, the administration demolished more than 50 huts in Kharak Mangoli, action is still being taken today

Panchkula News: झड़प के बीच खड़क मंगोली में प्रशासन ने गिराईं 50 से ज्यादा झुग्गियां, आज भी कार्रवाई

Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Amidst the clashes, the administration demolished more than 50 huts in Kharak Mangoli, action is still being taken today
पंचकूला। खड़क मंगोली में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने पुलिस की उपस्थिति में बुधवार को खड़क मंगोली में 50 से ज्यादा झुग्गियां और गौशाला का अतिक्रमण हटाया। कई बार एचएसवीपी के अधिकारियोंं को कब्जाधारियोंं ने डंडा दिखाकर और बहस कर काम रोकने की धमकी दी। इसके बाद भी टीम का काम जारी रहा। दो बार तनावपूर्ण माहौल होने पर पुलिस ने बीच बचाव किया। वहीं प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी भी इस पर नजर बनाए रहे। झुग्गियां हटाने का अभियान वीरवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

खड़क मंगोली में सुबह 10 बजे एचएसवीपी की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। विरोध के बीच ने झुग्गी तोड़ना शुरू किया। दोपहर को जब टीम ने गोशाला को तोड़ना शुरू किया तो दबंग व्यक्ति मौके पर पहुंचा । उसने एचएसवीपी के अधिकारियोंं के काम में बांधा डाली। इस दौरान उसने डंडे दिखाते हुए मारपीट करने की धमकी दी। इस पर अधिकारियों ने उसे बताया कि एचएसवीपी की जमीन है। जमीन पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स --
इकट्ठे होकर लोगों ने किया विरोध
खड़क मंगोली मेंं अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शाम के समय फिर से एक बार एक हजार के करीब लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस की तैनाती के कारण कहीं भी मारपीट नहीं हुई है। एचएसवीपी के कर्मचारियों की ओर से अतिक्रमण वीरवार को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
विभाग की ओर से झुग्गियां और गोशाला के नाम पर एचएसवीपी की कब्जा की गई जमीन हटाई गई है। पुलिस बल मांगा गया है। अभियान वीरवार को चलाया जाएगा। -बलराज सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed