फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amid uproar, the draw for firecracker shops was held, with 70 shops allotted.

Panchkula News: भारी हंगामे के बीच पटाखा दुकानों के निकाले गए ड्रा, 70 दुकानें अलाॅट

Mon, 13 Oct 2025 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Amid uproar, the draw for firecracker shops was held, with 70 shops allotted.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पटाखा दुकानों की अलाॅटमेंट को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा घमासान सोमवार को खत्म हो गया। भारी हंगामे के बीच बचत भवन में पुलिस की तरफ से पटाखा दुकानों के ड्रा निकाले गए।
12 सौ से ऊपर फाइलें डाली गई और 70 के करीब दुकानें ड्रा के जरिये निकाली गई। हालांकि कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इस बार पारदर्शिता नहीं की गई। गलत तरीके से फाइलें डाली गई और उन लोगों के ड्रा निकले हैं जिन्हें कोई काम के बारे में पता भी नहीं है। पुराने पटाखा कारोबारियों की दुकानें नहीं निकल पाई हैं। शहर की होलसेल मार्केट दाना मंडी में लगाई जाएगी। दो दिन में दुकानें तैयार होंगी और दिवाली तक पटाखा बिक्री चलती रहेगी।
विज्ञापन

ड्रा निकलने के बाद अब दुकानों की खरीद-फरोख्त का खेल शुरू हो चुकी है। जिन लोगों की दुकानें निकली हैं वह काम नहीं करना चाहते तो वह मुंह मांगा दाम मांग रहे हैं। पुलिस का सख्त आदेश है कि जिसकी दुकान निकली है वहीं काम करेगा। अगर दूसरा काम करता मिला तो दुकान का लाइसेंस और ड्रा कैंसिल भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बचत भवन में पटाखा दुकानों के ड्रा निकाले गए। इसके लिए बचत भवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रविवार देर रात हुए विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 1100 फाइलों को ड्रा में शामिल किया और अलग-अलग साइट वाइज ड्रा के जरिये दुकानें अलॉट की। पुलिस प्रशासन ने 11 अक्तूबर को दुकानों के ड्रा निकालने थे, लेकिन ज्यादा फाइलें रिजेक्ट होने के कारण पटाखा व्यापारियों ने विरोध किया। इस पर एडीसीपी हेडक्वार्टर वैभव कुमार ने पटाखा व्यापारियों को कहा कि रविवार को जीएसटी से संबंधित जो भी ऑब्जेक्शन हैं उन्हें ठीक करवा दें।

क्या कहते हैं एडीसीपी हेडक्वार्टर
एडीसीपी हैडक्वार्टर वैभव कुमार ने बताया कि दुकानों की अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी कर दी है। सभी को पारदर्शी तरीके से दुकानें अलॉट कर दी गई हैं। अगर किसी भी व्यापारी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि पटाखा मार्केटों में नियमित तौर पर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed