{"_id":"6a1c7ecf886bd23cac0b3ae9","slug":"amid-government-claims-ramgarh-awaits-a-sports-ground-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137061-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकारी दावों के बीच रामगढ़ में खेल मैदान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकारी दावों के बीच रामगढ़ में खेल मैदान का इंतजार
विज्ञापन
रामगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर-19 के अंतर्गत आने वाले कस्बा रामगढ़ में आज भी खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव बना हुआ है। खेल मैदान न होने से बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर नहीं मिल पा रहे, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सरकारों और प्रशासन से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
कस्बावासियों का आरोप है कि नगर निगम में शामिल किए जाने के समय क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चे खेलों से दूर होते जा रहे हैं, जबकि सरकारें लगातार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात करती हैं।
स्थिति यह है कि कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी खेल मैदान उपलब्ध नहीं है। बच्चों को खेलने के लिए उचित स्थान न मिलने के कारण वे या तो घरों में सीमित रह जाते हैं या फिर सड़कों और खाली जगहों पर खेलने को मजबूर होते हैं। वहीं सुबह सैर और व्यायाम करने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा। कस्बावासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि रामगढ़ में जल्द से जल्द बड़े स्तर पर खेल मैदान विकसित किया जाए, ताकि बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
खेल मैदान होने से बच्चे और बुजुर्ग दोनों शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग और व्यायाम के लिए भी कस्बे में कोई उचित जगह नहीं है। -भजन सिंह सैनी
खेल मैदान युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है। यदि युवाओं को खेलने और अभ्यास का उचित स्थान मिले तो वे अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगा सकते हैं। - अनिल सैनी
खेलों के माध्यम से बच्चे अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मैदान का होना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों को भविष्य में रोजगार और बेहतर अवसर भी मिल सकें।- गौरव मल्होत्रा
लोग सुबह चार बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों पर सैर और व्यायाम करने निकलते हैं, जो काफी जोखिम भरा होता है। खेल मैदान बनने से लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और बच्चे भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।- शेषपाल जांगड़ा