फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ambulance carrying a patient got stuck in the river; pulled out using a tractor.

Panchkula News: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस नदी में फंसी, ट्रैक्टर से खींचकर निकाला

Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying a patient got stuck in the river; pulled out using a tractor.
मरीज को अस्पताल ले जाते समय नदी में फंसी एंबुलेंस
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला; बारिश में चार-पांच घंटे बंद रहता है रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। रायतन क्षेत्र में मंगलवार सुबह मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस नदी पार करते समय बीच धार में फंस गई। एंबुलेंस में 70 वर्षीय महिला सवार थी, जिसे हिमाचल के परवाणू स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था। नदी में पानी कम होने के बावजूद रास्ता स्पष्ट नहीं होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला।
अछर नंबरदार ने बताया कि हरियाणा के गांव मल्लाह से सटे हिमाचल के गांव नारायणी की महिला को इलाज के लिए परवाणू ले जाया जा रहा था। नदी पार करते समय एंबुलेंस फंस गई। उन्होंने बताया कि मल्लाह और नारायणी के ग्रामीण वर्षों से इसी नदी के रास्ते आवागमन कर रहे हैं। बारिश के दौरान पानी बढ़ने पर यह रास्ता चार से पांच घंटे तक बंद हो जाता है।
विज्ञापन


मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी
अछर नंबरदार ने बताया कि नदी पर पुल बनाने की मांग विधायक के समक्ष भी रखी जा चुकी है। बारिश में रास्ता बंद होने से मरीजों और जरूरतमंद लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed