{"_id":"69124d4bb140b8d9bc0d8af4","slug":"ambala-kalka-passenger-train-will-run-on-its-route-from-tuesday-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-129307-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंबाला-कालका पैसेंजर मंगलवार से दौड़ेगी अपने रूट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंबाला-कालका पैसेंजर मंगलवार से दौड़ेगी अपने रूट पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अंबाला-कालका पैसेंजर 54532 मंगलवार से अपने रूट पर लौट आएगी। 19 से 27 अक्तूबर तक छठपूजा के मद्देनजर अंबाला- कालका पैसेंजर को अंबाला से कटिहार बिहार तक छठी स्पेशल के नाम से संचालित किया जा रहा था। इसके बाद 28 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पहले की भांति ट्रेन का कालका-अंबाला के बीच संचालन किया गया। वहीं ट्रेन को दोबारा 6 से 10 नवंबर तक अंबाला से कटिहार बिहार के बीच संचालित किया जा रहा था। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 11 नवंबर से अब यह ट्रेन पहले की तरह कालका-अंबाला के बीच दोड़ेगी। रोजाना चलने वाली उक्त ट्रेन 12:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन से निकलती है जोकि रास्ते में पड़ने वाले लगभग छह स्टेशनों पर रुकते हुए करीब 2 बजे अंबाला कैंट पहुंचती हैं। वहीं वापसी में शाम को सात बजे के करीब अंबाला कैंट से ट्रेन निकलती है जोकि 8:45 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचती है।