फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ambala Cantonment Ring Road approved, land acquisition process will start in 10 days

अंबाला छावनी रिंग रोड को मंजूरी, १० दिन में शुरू होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

Thu, 03 Jun 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ambala Cantonment Ring Road approved, land acquisition process will start in 10 days
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने अंबाला छावनी में करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रिंग रोड को मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लगभग 10 दिन में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर देगा। गृह मंत्री ने बताया कि यह रिंग रोड अंबाला छावनी की महत्वकांक्षी योजना है। इसे सड़क परिवहन व राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी थी। बुधवार को हरियाणा सरकार ने भी इसके निर्माण का पत्र जारी कर दिया है। इसके खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह रिंग रोड चंडीगढ़ रोड से शुरू होकर हंडेसरा होते हुए अंबाला-जगाधरी रोड पर खुडा कलां तक जाएगा और जीटी रोड पर मोहड़ा होते हुए अंबाला-हिसार रोड पर गांव बलाना तक बनेगा। यह चारमार्गी रोड करीब 39 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से अंबाला छावनी में ट्रैफिक में कमी आएगी। अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले वाहन बाईपास से होकर बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

विज ने बताया कि इस परियोजना के लिए उन्होंने सड़क परिवहन व राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इस परियोजना के पूरी होने से न केवल जिले के विकास को तेजी मिलेगी, बल्कि भारी वाहन अंबाला छावनी और शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शहर को मिलेगी बाहरी वाहनों से निजात
अनिल विज ने बताया कि रिंग रोड के बनने से अंबाला छावनी और शहर की जनता को बाहरी वाहनों से निजात मिलेगी। हिसार, चंडीगढ़, अमृतसर से आने वाले वाहनों को यूपी, दिल्ली, उत्तरांचल व हिमाचल जाने के लिए शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली व यमुनानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पंजाब व चंडीगढ़ जाने के लिए अंबाला छावनी व शहर के हिस्सों मे आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed