फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amar Jawan Shaheed Memorial inaugurated, names of 74 immortal martyrs have been displayed

अमर जवान शहीद स्मारक का उद्घाटन, 74 अमर शहीदों के नाम किए हैं प्रदर्शित

Sun, 20 Jun 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Jawan Shaheed Memorial inaugurated, names of 74 immortal martyrs have been displayed
शहीदों को श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। केरिपुबल पिंजौर में विक्रम सहगल पुलिस महानिरीक्षक केरिपुबल, पश्चिमोत्तर सेक्टर की ओर से नवनिर्मित अमर जवान शहीद स्मारक का उद्घाटन किया गया। ग्रुप केंद्र पिंजौर के डीआईजी सुनील थौर्पे ने बताया कि शहीद स्मारक पर इस ग्रुप केंद्र के क्षेत्राधिकार में आने वाले हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा सहित देश के विभिन्न भागों में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कुल 74 अमर शहीदों के नाम प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी सुनील थौर्पे व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि विक्रम सहगल आईजी द्वारा बल के अमर शहीदों के सम्मान में श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ हीं इस ग्रुप केंद्र के अस्पताल में दो आईसीयू का भी उद्घाटन किया गया। इसमें उच्च स्तरीय विस्तर, वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, ऑक्सीजन आपूर्ति आदि सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर ने ग्रुप केंद्र, पिंजौर के समस्त अधिकारियों व जवानों के साथ पारस्परिक संवाद आयोजित किया व जवानों की सेवा से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed