फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of scam in flat allotment, case of fraud against society officials

Panchkula News: फ्लैट आवंटन में घोटाले का आरोप, सोसाइटी पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 06 Jan 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of scam in flat allotment, case of fraud against society officials
रेट बढ़ाकर फ्लैट दूसरे को बेचने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12, पंचकूला एक्सटेंशन-2 स्थित दिव्या ज्योति सोसाइटी में फ्लैट आवंटन को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। सोसाइटी के सदस्यों ने पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए पंचकूला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात सोसाइटी के तत्कालीन प्रधान राजकुमार बेनीवाल से हुई थी। उन्हें बताया गया कि दिव्या ज्योति सोसाइटी जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में विधिवत पंजीकृत है और बिना लाभ-हानि के आधार पर सदस्यों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। शुरुआत में फ्लैट की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई, जिसे बाद में 29.25 लाख रुपये तय किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जमीन और निर्माण लागत को देखते हुए फ्लैट की कुल कीमत 29.25 लाख रुपये से अधिक नहीं बनती थी। वर्ष 2017 में सोसाइटी के कहने पर शिकायतकर्ताओं ने फ्लैट की कीमत का 85 प्रतिशत, करीब 24 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद ड्रा के माध्यम से उन्हें फ्लैट भी अलॉट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बावजूद बाद में फ्लैट की कीमत बढ़ाकर 33.56 लाख रुपये बताई गई, जिस पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। नवंबर 2018 में लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद न तो समय पर फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही रजिस्ट्री कराई गई। जब शिकायतकर्ताओं ने रजिस्ट्री की मांग की तो उन्हें बताया गया कि उनका फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि फ्लैट के लिए उन्होंने बैंक लोन लिया हुआ है, जिसकी किश्तें वे नियमित रूप से चुका रहे हैं। आरोप है कि राजकुमार बेनीवाल, आरएस तोमर और गुरमीत सिंह ने आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed