फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of EVM Tampering in Municipal Corporation Elections; MLA Raises Questions

Panchkula News: नगर निगम चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी का आरोप, विधायक ने उठाए सवाल

Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of EVM Tampering in Municipal Corporation Elections; MLA Raises Questions
सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, बोले- बैलेट पेपर से चुनाव हों तो सामने आएगी सच्चाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया गया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर उपचुनाव की तरह लड़ा।
चंद्रमोहन ने कहा कि यह चुनाव केवल मेयर, पार्षद या विधायक का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का अपना चुनाव बन गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए पूरा सरकारी तंत्र पंचकूला में लगा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाएं तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के मन में ईवीएम को लेकर जो शंकाएं हैं, उन्हें दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस शहर में सड़कों की खराब स्थिति, भ्रष्टाचार, नशे का कारोबार, कमजोर कानून व्यवस्था और लावारिस पशुओं जैसी समस्याएं हों, वहां भाजपा को इतना बड़ा समर्थन मिलना सवाल खड़े करता है। चंद्रमोहन ने कहा कि वह स्पष्ट रूप से मानते हैं कि चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed