फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of death of a youth due to police beating, protest held on the highway

Panchkula News: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, हाईवे पर दिया धरना

Sat, 27 Sep 2025 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

जलालाबाद के लमोचड़ कलां गांव में युवक साजन की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पिटाई का आरोप लगाकर हाईवे पर धरना दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Allegations of death of a youth due to police beating, protest held on the highway

विस्तार

संवाद न्जूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव लमोचड़ कलां के साजन (20) की वीरवार रात हुई मौत से इलाके में रोष फैल गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से साजन की मौत हुई है। उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह मुख्य हाईवे पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। सुबह करीब आठ बजे जब परिजन साजन के शव को फ्रिजर में रखकर सड़क के बीच ले आए तो ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं।
साजन के पिता जोगिंदर सिंह और अन्य परिजनों ने बताया कि साजन अपने साथी आकाशदीप निवासी भंबा वट्टू के साथ रेत लेने गया था। माइनिंग विभाग के अधिकारियों और घुबाया पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने दोनों को ट्रैक्टर–ट्रॉली समेत पकड़ लिया और चौकी ले गए। वहां साजन को बेरहमी से पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। आकाशदीप ने कहा कि पुलिस ने साजन को इतनी निर्दयता से मारा कि वह बेहोश हो गया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने साजन का शव भंबा वट्टू अड्डे के पास सड़क किनारे फेंक दिया और उसे भी वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती और मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा नहीं मिलता, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि माइनिंग विभाग और घुबाया पुलिस चौकी के कर्मचारियों को निलंबित कर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि माइनिंग विभाग की टीम ने दो युवकों को रेत चोरी करते पकड़ा था। साजन एक ढाबे के पास ट्रैक्टर से गिरने के कारण घायल हुआ। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पिटाई नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed