{"_id":"60f496638ebc3e734e1ff823","slug":"all-zoos-of-punjab-including-chhatbir-will-open-admission-will-be-available-from-july-20-bureau-news-pkl4205631165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ सहित पंजाब के सभी चिड़ियाघर खुलेंगे, 20 जुलाई से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ सहित पंजाब के सभी चिड़ियाघर खुलेंगे, 20 जुलाई से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज होने के बाद अब पंजाब सरकार ने सभी चिड़ियाघर खोलने का फैसला किया है। छतबीड़ सहित अन्य चार चिड़ियाघरों में मंगलवार से पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। विभाग ने प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पर्यटकों द्वारा यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। चिड़ियाघर सोमवार को छोड़ अन्य सभी दिन खुलेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि चिड़ियाघर में प्रवेश लेने और अन्य सुविधाओं के लिए टिकटें ऑनलाइन बुक होंगी। इसका लिंक चिड़ियाघर की वेबसाइट chhatbirzoo.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बुकिंग न करवा सकने वाले पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर के बुकिंग काउंटर में क्यूआर कोड प्रणाली और पीओएस मशीनों की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। निर्विघ्न ऑनलाइन बुकिंग के लिए छतबीड़ चिड़ियाघर के दाखिले वाले क्षेत्र में वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा भी दी गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि बैटरी के साथ चलने वाली ट्रालियां (बीओटी) भी की मौके पर उपलब्ध होंगी। इसको सिर्फ ग्रुप विजिटर्स, पारिवारिक सदस्य को बरतने की आज्ञा होगी और वे सख्त सामाजिक दूरी के नियम और निर्धारित सुरक्षा उपाय अपनाते हुए वाहन रिजर्व करवा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सभी पर्यटक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेंगे। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को प्रति व्यक्ति 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहेगा खुलने और बंद होने का समय
छतबीड़ चिड़ियाघर हफ्ते में 6 दिन (सोमवार को बंद) लोगों के लिए सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक खुलेगा। कोविड-19 महामारी के कारण पर्यटक सामाजिक दूरी, सीमित संख्या के अनुसार चिड़ियाघर में दाखिल होंगे। चिड़ियाघर में आम स्थिति के फिर बहाल होने तक अलग- अलग स्लाटों में सिर्फ सीमित संख्या में टिकटें उपलब्ध होंगी। दर्शकों की सुरक्षा को जरूरी बनाने के मद्देनजर कुछ सहूलतें जैसे कि वाइल्ड लाइफ सफारी (शेर सफारी और हिरण सफारी), रिपटायल हाउस और चिड़ियाघर का नौकचरल हाउस बंद रहेगा।
आधे घंटे का होगा सैनिटाइजेशन ब्रेक
चिड़ियाघर में सुबह के पहले चरण में 1800 दर्शकों का ही प्रयोग हो पाएगा। 11.30 से दोपहर 12 बजे तक सैनिटाइजेशन ब्रेक होगी। फिर अधिक से अधिक 1800 पर्यटकों के लिए दोपहर 12 से 2 बजे तक खोला जाएगा। दोपहर 2 से 2.30 बजे तक एक बार फिर सैनिटाइजेशन के लिए ब्रेक किया जाएगा। 4.30 बजे चिड़ियाघर बंद हो जाएगा।
इन नियमों को करना होगा पालन
- 65 साल से अधिक आयु के पर्यटक और 5 साल से कम उम्र के बच्चे चिड़ियाघर आने से बचें।
- खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण से ग्रसित पर्यटकों को चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- सभी पर्यटक चिड़ियाघर में दाखिल होते हुए चेहरों पर मास्क जरूर पहनें।
- सभी पर्यटक जरूरी रूप से चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार पर मेडिकेटेड फुट मैट का जरूर प्रयोग करें।
- चिड़ियाघर में प्रवेश होने पर पर्यटकों को तापमान की स्कैनिंग करवानी जरूरी होगी।
- वॉशरूम, पीने वाले पानी के स्थानों, कैंटीन, बैटरी के साथ चलने वाले वाहन, आदि में सामाजिक दूरी जरूरी।
- चिड़ियाघर में बैरिकेडों और अन्य सतहों को छूने से गुरेज करें।