{"_id":"697a6fc0621bb15e210582a5","slug":"all-three-lifts-at-sector-6-civil-hospital-are-out-of-order-leaving-patients-and-attendants-in-distress-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21702-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की तीनों लिफ्ट खराब, मरीज और तीमारदार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की तीनों लिफ्ट खराब, मरीज और तीमारदार बेहाल
विज्ञापन
ओपीडी से लेकर सर्जरी वार्ड तक आने-जाने में हो रही भारी परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में तीनों लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सर्जरी वार्ड में जाने वाली लिफ्ट, ओपीडी के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट और ग्राउंड फ्लोर पर स्ट्रेचर लाने-ले जाने वाली लिफ्ट तीनों ही बंद पड़ी हैं।
लिफ्ट खराब होने के चलते बुजुर्ग मरीजों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। मरीजों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक लिफ्टों की मरम्मत नहीं हो पाई है।
मरम्मत के लिए बुलाई गई इंजीनियर टीम
इस संबंध में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि लिफ्टों को ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लिफ्टों की मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।