फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All three accused of fraud in the name of visa were sent to jail

Panchkula News: वीजा के नाम पर ठगी करने के तीनों आरोपी भेजे जेल

Thu, 10 Apr 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
All three accused of fraud in the name of visa were sent to jail
पंचकूला। कनाडा में पीआर और नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लोगों से 2 करोड़ 22 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने पहले से साबरमती जेल में बंद आरोपी पार्थ जानी को 31 मार्च को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दस दिन का पुलिस रिमांड लिया था। इसमें पुलिस ने पार्थ जानी की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों अंशुमान नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड को यमुनानगर से व रमेश माली को 4 अप्रैल को गांधीनगर गुजरात से काबू किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में 12 मई 2023 को धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120-बी भारतीय दंड संहिता एवं 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से तीन लाख की राशि बरामद की गई है। एंटी इमिग्रेशन फ्राड यूनिट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तजिंदर पाल सिंह बतौर जांच अधिकारी कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी कैसीनो (जुआ) खेलने के शौकीन थे। ठगी की रकम को दोगुना करने के चक्कर में गोवा में एक कसीनो में हार गए। उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। इस कारण पुलिस सिर्फ तीन लाख ही रिकवर कर पाई है। पुलिस ने अंशुमान से दो लाख और रमेश से एक लाख रुपये रिकवर किए हैं। पुलिस ने 8 अप्रैल को आरोपी पार्थ जानी को वापस साबरमती जेल भेज दिया था। बुधवार को अंशुमान व रमेश को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed