फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All patients will now have RT-PCR test in Punjab

कैप्टन का आदेश- पंजाब में अब सभी मरीजों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट, फिर होगा सीरो सर्वे

Mon, 02 Nov 2020 10:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
All patients will now have RT-PCR test in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

कोविड के घट रहे मामलों के बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संपर्क ट्रेसिंग की संख्या बढ़ाकर 15 व्यक्तियों तक कर दी है। इसके साथ ही सीटी स्कैन करने वाले अस्पतालों और रेडियोलॉजी लैबोरेटरियों के लिए भी यह अनिवार्य कर दिया है कि कोरोना से पीड़ित होने के संदिग्ध मरीजों के बारे में राज्य प्रशासन को जानकारी दी जाए।

विज्ञापन


यह कदम कोविड की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोविड प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत करने के तौर पर उठाए गए हैं। कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय तीन स्तरीय दवा निगरानी प्रणाली विकसित किए जाने के आदेश दिए हैं, जिसमें एक संचालन समिति और राज्य व जिला स्तरीय टास्क फोर्स शामिल होगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आरटी-पीसीआर को अनिवार्य कर दिया जाए, जबकि आरएटी में छूट दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए एक और ‘सीरो’ सर्वेक्षण करवाने के आदेश दिए। अन्य कदमों में उन्होंने जिला अस्पतालों में 24 घंटे टेस्टिंग की सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए और इसके साथ ही यह भी कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले बुखार/अन्य लक्षणों वाले सभी मामलों की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जाए और फ्लू कॉर्नरों में आने वाले सभी मरीजों का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस बात की जरूरत पर जोर दिया कि कई स्थानों पर वॉक-इन-टेस्टिंग का प्रबंध किया जाए और स्वास्थ्य विभाग से कहा कि मोहाली में आउटडोर टेस्टिंग जैसे स्थानीय प्रयासों द्वारा टेस्टिंग बढ़ाने पर विचार किया जाए।

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने को पूरा करें स्टाफ
दूसरी लहर की तैयारी को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कैप्टन ने स्वस्थ विभाग को निर्देश दिए कि अमले की कमी को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा प्रकट की गई आशंका बाबत यह भी कहा कि जिनका चयन हो चुका है, उनको तुरंत ही नियुक्ति पत्र दिए जाएं और ज्वाइन करने के लिए कहा जाए।

लोगों में सीटी स्कैन के जरिए जांच का बढ़ा रुझान
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सीटी स्कैन करवाने आने वाले लोगों के बारे में जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा की जाए। राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी माहिर समिति के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने इससे पहले कहा कि यदि रोक न लगाई गई तो लोगों की तरफ से खुद की जांच केवल सीटी स्कैनों तक सीमित रखे जाने का रुझान राज्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कैप्टन ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में प्रांतीय संचालन समिति का गठन करने और प्रगति की निगरानी के लिए मासिक बैठकों के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed