फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   all india football tournament at chandigarh

ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट, देश भर से 18 टीमों दमखम दिखाने पहुंचेंगी चंडीगढ़, देखने आएं मैच

Sat, 21 Sep 2019 01:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
all india football tournament at chandigarh
फाइल फोटो
एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 22 से 30 सितंबर तक सिटी में खेला जाएगा। इसके मुकाबले सेक्टर 7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर 46 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जाएंगे। यूटी खेल विभाग इस बार अंडर 14 आयु वर्ग के लिए इस टूर्नामेंट को कराने जा रहा है। टूर्नामेंट ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के नियमाें के मुताबिक खेला जाएगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट संबंधी एक प्रेसवार्ता को आयोजन शुक्रवार को सुखना लेक स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। इसमें यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी पहुंचे। तेजदीप सिंह ने बताया कि ग्रास रूट से फुटबॉल खिलाड़ियाें को उभारने के लिए यूटी प्रशासन का खेल विभाग लगा है। इसी के अंतर्गत अंडर 14 आयु वर्ग के लिए यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में 36 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में देश से 18 फुटबॉल टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन


लाखों में मिलेगी इनामी की राशि
एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का 22 सितंबर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 7 में आगाज होगा। 30 सितंबर को समापन समारोह में यूटी के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर मुख्य मेहमान होंगे। वे विजेता और उपविजेता खिलाड़ियाें को इनामी राशि देकर सम्मानित करेंगे। इस वर्ष विजेता टीम को 2 लाख, उपविजेता टीम को 1 लाख, तीसरे स्थान की टीम को 75 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टराें का पैनल करेगा जांच
टूर्नामेंट में ओवरएज की समस्या से निपटने के लिए यूटी के खेल विभाग ने कमर कसी है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियाें की उम्र को जांचने के लिए डॉक्टरों के पैनल की मदद ली जाएगी।


ये टीमें लेंगी हिस्सा
एडमिनिस्ट्रेटर फुटबॉल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की दो टीमें चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी और चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन हिस्सा ले रहीं हैं। इसके अलावा टूनामेंट में फुटबॉल कोचिंग सेंटर आसाम, कुलजीत फुटबॉल अकादमी अमृतसर, सुखदेव अकादमी दिल्ली, फुटबॉल क्लब तेलंगाना, यूनाइटेड पंजाब फुटबॉल क्लब पठानकोट, बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल दिल्ली, फुटबॉल अकादमी मणिपुर, फुटबॉल अकादमी गुजरात, फुटबॉल क्लब अहमदाबाद, दिल्ली सॉकर एसोसिएशन, यूथ एसोसिएशन मणिपुर, स्पोर्ट्स अकादमी मणिपुर, साउथहॉल फुटबॉल अकादमी पंजाब, फुटबॉल क्लब चेन्नई, वेस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब, फुटबॉल स्कूल मुंबई की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed