फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All CHCs and PHCs will be developed on the lines of Aam Aadmi Clinic

आम आदमी क्लीनिक की तर्ज पर विकसित होंगी सभी सीएचसी और पीएचसी

Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
All CHCs and PHCs will be developed on the lines of Aam Aadmi Clinic
चंडीगढ़। आम आदमी क्लीनिक की सफलता से उत्साहित मान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने एलान किया है कि अब पंजाब के सभी सीएचसी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और पीएचसी प्राइमरी हेल्थ सेंटर को आम आदमी की क्लीनिक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अब यहां भी विभिन्न प्रकार की दवाइयां और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पंजाब सरकार को आम आदमी क्लीनिक शुरू किए दो महीने पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान इसकी उपलब्धियां बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि विरोधी पार्टियां आम आदमी क्लीनिक बनाए जाने पर आप सरकार की आलोचना कर तरह-तरह के सवाल उठा रही थीं, लेकिन हकीकत है कि इन क्लीनिकों में पिछले दो माह में 347193 लोगों ने अपना इलाज कराया और 45576 लोगों की विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जांच की गई। मान सरकार ने 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पंजाब को 100 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए थे। इनमें 65 शहरी और 35 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए थे।
विज्ञापन

इन क्लीनिकों में कुल 94 तरह की दवाएं और 41 डायग्नोस्टिक टेस्ट निऱ्शुल्क किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में मातृ मृत्यु दर 2018-19 में 129 के मुकाबले घटकर 114 हो गई है। वहीं, डेंगू और मलेरिया मरीजों की संख्या में भी भारी कमी दर्ज की गई है। इसकी संख्या पिछले साल के 23500 से घटकर इस बार 3446 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कमी मान सरकार के ड्राई-डे वाली अपील के कारण हुई है। पंजाब के 10 जिले अब डेंगू मुक्त हो चुके हैं। हमारा लक्ष्य 2024 तक पंजाब को डेंगू मुक्त राज्य बनाना है। इसके अलावा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत काला पीलिया के उपचार के लिए केंद्रों की संख्या 68 से बढ़ाकर 140 की जा रही है। पंजाब सरकार ने 2030 तक राज्य को काला पीलिया से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed