{"_id":"61649cbf8ebc3ed0960fe987","slug":"alert-in-punjab-regarding-dengue-districts-allotted-to-officials-panchkula-news-pkl4297400160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर पंजाब में अलर्ट, अधिकारियों को जिले आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर पंजाब में अलर्ट, अधिकारियों को जिले आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों का सप्ताह में दो बार दौरा करेंगे। साथ ही रोकथाम और प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के आदेशानुसार कुमार राहुल, आईएएस, एमडी- एनएचएम को एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और एसबीएस नगर (सप्ताह में कम से कम एक बार) का दौरा करना है। अमित कुमार, आईएएस, एमडी-पीएचएससी को भी सप्ताह में कम से कम एक बार दौरा करना है। पटियाला, संगरूर, बरनाला और मानसा, डॉ. अंदेश कंग, डीएचएस को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर, डॉ. ओपी गोजरा, डीएचएस (एफडब्ल्यू) को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मालेरकोटला और डॉ. जीबी सिंह, डीएचएस (एसआई) को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी अगले चार दिन तक जिला अस्पतालों का निरीक्षण करने और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट देने के लिए राज्य का व्यापक दौरा करेंगे। इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग के पांच उप निदेशक भी सप्ताह में दो बार उक्त जिलों का दौरा करेंगे और डेंगू की प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन के लिए अपने अवलोकन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. भूपिंदर कौर को एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और एसबीएस नगर, डॉ. बलजीत कौर को पटियाला, संगरूर, बरनाला और मानसा डॉ. निशा साही को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियापुर, डॉ. वीणा जरेवाल को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मालेरकोटला, जबकि उप निदेशक डॉ. राजू धीर को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर का निरीक्षण करना है।