फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akshat will be delivered to every home, duty of workers imposed in five divisions

Panchkula News: घर-घर पहुंचाए जाएंगे अक्षत, पांच मंडलों में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

Mon, 18 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Akshat will be delivered to every home, duty of workers imposed in five divisions
मोरनी। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निमंत्रण घर-घर देने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने तैयारी कर ली है। माधव गीता विद्या मंदिर मोरनी में रविवार को आयोजित बैठक में विहिप के जिला संयोजक शैलेश ने मंडल संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए। बैठक की अध्यक्षता प्रांत की मुख्य मार्ग प्रमुख राजबीर ने किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शैलेश ने बताया कि मोरनी में विश्व हिंदू परिषद की दृष्टि से पांच मंडल हैं। इसमें मोरनी, भूडी, प्लासरा, मांधना और ठंडोग शामिल हैं। सभी खंडों में घर-घर पंहुचाने के लिए अक्षत, पत्रक और राममंदिर का चित्र पहुंचा दिया गया है। सभी संयोजक और सहसंयोजक 1 से 15 जनवरी तक इसका वितरण करेंगे। आज की बैठक में पूर्व सरपंच अजय राणा, ज्वाला सिंह, मनोज कुमार, सतीश कौशिक, बलदेव सिंह गवाही, सुरेश पाल राणा सहित काफी संख्या में विश्व हिंदू परिषद से जुडे लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed