फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   akanksh murder case hearing in chandigarh court

अकांक्ष मर्डर केसः बचाव पक्ष के वकील की दलील- बीएमडब्ल्यू पर नहीं थे मृतक के खून के निशान

Wed, 18 Sep 2019 02:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 18 Sep 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
akanksh murder case hearing in chandigarh court
अकांक्ष के मर्डर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी के भतीजे अकांक्ष के मर्डर केस में मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी हरमेहताब उर्फ फरीद के वकील ने पुलिस की कहानी पर कई सवाल खड़े किए। वकील ने अदालत में कहा कि पुलिस की कहानी थी कि बीएमडब्ल्यू कार द्वारा अकांक्ष सेन को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार में हरमेहताब बैठा था और बलजीत रंधावा कार चला रहा था। अंतिम बहस के दौरान वकील ने कहा कि कार पर अकांक्ष के खून के निशान नहीं थे। हरमेहताब के वकील एनपीएस वड़ैच ने कहा कि सीएफएसएल की रिपोर्ट में सामने आया है, जोकि अदालत में सब्मिट की गई थी। इस मामले में 19 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने हरमेहताब को करीब ढाई साल पहले अकांक्ष मर्डर मामले में गिरफ्तार किया था। केस के अनुसार 9 फरवरी, 2017 की रात अकांक्ष के सेक्टर-9 निवासी दोस्त दीप ने नाइट हाउस पार्टी रखी थी। अकांक्ष के साथ उसका दोस्त शेरा भी इस पार्टी में शामिल होने आया था। दीप ने बलराज और हरमेहताब को बुला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकांक्ष के दोस्त शेरा और बलराज का पुराना विवाद था। हाउस पार्टी के दौरान बलराज और शेरा में मारपीट हो गई। अकांक्ष लड़ाई-झगड़े को छुड़ाने के बाद वहां से चला गया, लेकिन शेरा वहीं रह गया। उसे लेने के लिए जब वापस अकांक्ष गया तो बलराज ने अकांक्ष पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद से ही बलराज फरार है और हरमेहताब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed