फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Air quality remains very poor, with Panchkula recording an AQI of 346.

Panchkula News: वायु गुणवत्ता बेहद खराब, पंचकूला में 346 एक्यूआई दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Air quality remains very poor, with Panchkula recording an AQI of 346.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभागों को पानी के छिड़काव और धूल नियंत्रण के दिए निर्देश
विज्ञापन

पंचकूला देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा, पीएम 2.5 का स्तर 346 दर्ज
नगर निगम, एचएसवीपी सहित सभी विभागों को एडवाइजरी पर सख्ती से अमल के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एक दिन की राहत के बाद पंचकूला में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को सख्त एडवाइजरी जारी की है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम, आरटीए, एचएसवीपी, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी-बीएंडआर, सिंचाई विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, डस्ट सप्रेसेंट का प्रयोग और मैकेनाइज्ड सफाई बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार पीएम 2.5 का स्तर 346 स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। निर्माण व तोड़फोड़ कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण व तोड़फोड़ कार्यों को लेकर भी सख्ती
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम, एचएसवीपी, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी-बीएंडआर, आरटीए और सिंचाई विभाग को कहा गया है कि निर्माण और विध्वंस कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। निर्देशों में खुदाई, ड्रिलिंग, निर्माण सामग्री की ढुलाई, कच्ची सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, सीवर और पानी की लाइन डालने, टाइल व पत्थर काटने, पेंटिंग, पॉलिशिंग तथा सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों के दौरान धूल उड़ने से रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई के भी संकेत दिए गए हैं।

कोट:
शहर का एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। इसे देखते हुए सभी विभागों को एडवाइजरी जारी की गई है और सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं।
-सुधीर मोहन, रीजनल ऑफिसर, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed