फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agriculture: Purchase of 52445 metric tonnes of paddy in three grain markets of the district

कृषि : जिले की तीन अनाजमंडियों में 52445 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Sun, 17 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Agriculture: Purchase of 52445 metric tonnes of paddy in three grain markets of the district
पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 52445 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 31110 मीट्रिक टन हैफेड, 21335 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाजमंडियों में 36870 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 3140 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 860 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और 2280 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 31005 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 13375 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और 17630 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 18300 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 7100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और 11200 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों मंडियों द्वारा अब तक 36870 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 2280 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और 1850 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 23980 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ हैं, जिसमें से 9330 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 14650 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 10610 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 3410 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 7200 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। पंचकूला जिला में बरवाला, रायपुररानी व पंचकूला में स्थापित तीन अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजंसियों नामत: हैफेड तथा हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन द्वारा फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed