फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agriculture Minister Shyam Singh Rana trapped in lift for 20 minutes in Panhckula

हरियाणा के मंत्री लिफ्ट में फंसे: 20 मिनट तक कैद रहे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, जांच के आदेश

Tue, 19 Nov 2024 09:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Nov 2024 09:01 PM IST
सार

हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पंचकूला में लिफ्ट में फंस गए। यह घटना पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में हुई। लगभग 20 मिनट तक वह लिफ्ट में फंसे रहे

विज्ञापन
Agriculture Minister Shyam Singh Rana trapped in lift for 20 minutes in Panhckula
मंत्री श्याम सिंह राणा को लिफ्ट से बाहर निकालते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर की लिफ्ट प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार दोपहर बाद कैद हो गए। उनके साथ विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद थे। मंत्री व विधायक के लिफ्ट में फंसने की सूचना लगते ही बीजेपी दफ्तर में नेताओं व समर्थकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद मंत्री और विधायक को इमरजेंसी एग्जिट खोलकर सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन







वहीं, घटना के समय आई लिफ्ट में तकनीकी खामी की जांच के आदेश दिए गए है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कई विधायक और नेताओं की बैठक होनी थी। बड़ौली की अध्यक्षता में पार्टी विधायक दल की बैठक का आयोजित था। इसमें कई अन्य विधायकों को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन




इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सेक्टर-1 के भाजपा के पंचकमल कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अचानक लिफ्ट में फंस हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए लिफ्ट के जरिये दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। तभी अचानक शाम करीब सवा चार बजे लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और कृषि मंत्री सहित आठ से दस लोग लिफ्ट में फंस गए। वह करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान काफी शोर शराबा हुआ। पुलिस और स्थानीय नेताओं की मदद से एक-एक कर लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। इस बीच लिफ्ट में फंसे सभी लोग घबराए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed