{"_id":"62699d50cc2a3e24a33dd139","slug":"agriculture-minister-jp-dalal-inaugurated-crop-insurance-school-pkl-office-news-pkl448956767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया फसल बीमा पाठशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया फसल बीमा पाठशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। किसानों की आय को बढ़ाने के साथ-साथ कृषि को जोखिम मुक्त बनाने के लिए कई प्रभावी योजनाएं चलाई गई हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इस दिशा में उपयोगी सिद्ध हो रही है।
इसके तहत राज्य में प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए खरीफ 2016 से लेकर खरीफ 2021 तक लगभग 5200 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि किसानों को वितरित की गई है। जेपी दलाल बुधवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ‘किसान भागदारी प्राथमिकता हमारी’ कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय फसल बीमा पाठशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा और विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रदेश में लगभग चार हजार स्थानों पर किसान और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र प्रदेश है, जिसने बागवानी क्षेत्र में भी बागवानी बीमा योजना शुरू की है। इस मौके पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगराज ढांडी, उप निदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी उपेंद्र सिंह सहरावत और बीमा कंपनियों प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।