फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agrasen Jayanti Mahotsav: Car rally gave message of Maharaja Agrasen

अग्रसेन जयंती महोत्सव : कार रैली निकालकर दिया महाराजा अग्रसेन का संदेश

Wed, 11 Oct 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti Mahotsav: Car rally gave message of Maharaja Agrasen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन भवन में आयाेजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पांचवें दिन शहर में कार रैली निकाली गई। रैली को मेयर कुलभूषण गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भजन सम्राट कन्हैया मित्तल भी रैली में शामिल हुए। रैली दोपहर 3 बजे एमडीसी में डॉल्फिन चौक से शुरू हुई और वाहनों के काफिले के साथ शहर के विभिन्न सेक्टराें से निकली। महोत्सव के संयोजक अमित जिंदल ने बताया कि कार रैली में 544 वाहनों पर महाराजा अग्रसेन के झंडे और स्टीकर लगाए थे।
रैली में 18 मोटरसाइकिल अग्र समाज के विभिन्न गाेत्राें का प्रतीक बनकर आगे-आगे चल रही थीं। पीछे महाराज अग्रसेन का भव्य रथ सुशोभित हो रहा था। सैकड़ों महिलाएं पगड़ी बांधकर रैली में शामिल हुईं। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सभी लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनके राज में सभी वर्गों के लोग एक समान थे। किसी से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं था। आज भी समाज में इस प्रथा की आवश्यकता है। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सभी जातियों और पिछड़े समुदायों को एक साथ लेकर चले। उन्होंने अपने राज्य में किसी को भी गरीब नहीं रहने दिया।
विज्ञापन

हमें आवश्यकता है आज उनके दिखाए मार्ग पर चलने की। महोत्सव के संयोजक अमित जिंदल ने बताया कि महोत्सव 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवसर पर बृजलाल गर्ग, आशीष मित्तल, संजय जैन, संजय सिंगला, मनोज गर्ग, राजेश गोयल, तेजपाल गुप्ता, पार्षद सुनीत सिंगला, कैलाश मित्तल, मेघराज गर्ग, मुकेश सिंगला, प्रदीप गर्ग, मदनलाल बंसल, सत्यनारायण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, श्यामलाल, विजय गर्ग, धर्मपाल सिंगल, प्रदीप गोयल, एडवोकेट नीतेश मित्तल, मुकेश अग्रवाल, विमल राज गोयल, राजेंद्र गर्ग, नीरज गर्ग, रुपाली जैन, सुनीता गोयल, मंजू गुप्ता, रीना सिंगल, रजनी गुप्ता, इंदू गर्ग, मंजू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहा कार रैली का रूट
कार रैली दोपहर 3 बजे एमडीसी में डॉल्फिन चौक से शुरू होकर सेक्टर 6, 2, 4, 12, 12ए की बी रोड से होते हुए सेक्टर 20, 21, 25 की आउटर रोड, सेक्टर 28 की बी रोड, सेक्टर 27 की बी रोड, सेक्टर 26 की बी रोड, सेक्टर 25 की बी रोड से होते हुए सेक्टर 23 में गोवन पहुंच कर सम्पन्न हुई। रात को आठ बजे प्रसाद वितरण किया गया।


दो दिन मेडिकल कैंप
11 और 12 अक्तूबर को मेडिकल कैंप अग्रवाल भवन में जारी रहेगा। कैंप में प्रसिद्ध डाक्टर निशुल्क जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा लिखे गए टेस्ट भी निशुल्क हैं। 12 अक्टूबर को शाम महिला एवं बच्चों का रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। 13 अक्तूबर को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed