फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agniveer Yojana: Recruitment rally organized at Hisar Military Station from 12 to 29 August

अग्निवीर योजना : 12 से 29 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में भर्ती रैली आयोजित

Mon, 04 Jul 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Yojana: Recruitment rally organized at Hisar Military Station from 12 to 29 August
चंडीगढ़। अग्निवीर योजना के तहत सेना में अग्निवीरों के चयन के लिए हरियाणा में 12 से 29 अगस्त तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में भर्ती रैली होगी। इसमें फतेहाबाद, हिसार, जींद व सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि फतेहाबाद जिले के जो युवा पात्र मानदंडों को पूरा करते हैं उनके लिए 1 जुलाई से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह तीस दिन तक खुली रहेगी। रैली के माध्यम से अग्निवीर सैनिक सामान्य कर्तव्यों, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए चयन किया जाएगा। आईटीआई योग्य युवाओं के लिए इन श्रेणियों के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है।
विज्ञापन

निर्धारित मापदंडों के अनुसार युवा 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उसका जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 1 अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो, वह रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र है। उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी दलाली की गतिविधि के शिकार न हो और रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed