{"_id":"6859b01422a6a0fcaa001b90","slug":"agniveer-recruitment-online-common-entrance-exam-from-30-june-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8495-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 30 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 30 जून से
Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। भारतीय सेना में वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर की भरती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा आईओएन डिजीटल जोन बहादुरगढ़, पटियाला और रिमिट यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में आयोजित की जा रही है। तिथिवार समय सारिणी भारतीय सेना की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 के महीने में घोषित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में कॉमन एंट्रेंस परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद दूसरे चरण में भरती रैलियां आयोजित की जाती हैं, जहां कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणामों और भरती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी।