{"_id":"609d45858ebc3ecc2b6c0004","slug":"agitating-farmers-cooperate-in-corona-investigation-and-vaccination-vij-panchkula-news-pkl413229417","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आंदोलनरत किसान टीकाकरण में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, विज बोले- हम चिंतित, सभी सहयोग दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आंदोलनरत किसान टीकाकरण में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, विज बोले- हम चिंतित, सभी सहयोग दें
Thu, 13 May 2021 09:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:56 PM IST
सार
विज ने कहा कि किसानों द्वारा अपनी इच्छा से वैक्सीनेशन नहीं करवाने से हम चिंतित हैं। इसके लिए हमने बॉर्डर पर कैंप लगाए 10 दिन से ज्यादा हो गए लेकिन 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन में सहयोग करना चाहिए। विज ने कहा किसान नेताओं के साथ सरकारी अधिकारियों की मीटिंग भी कराई गई, जिसमें किसानों ने टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के लिए अपने मंच से अपील करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज ने कहा कि किसानों द्वारा अपनी इच्छा से वैक्सीनेशन नहीं करवाने से हम चिंतित हैं। इसके लिए हमने बॉर्डर पर कैंप लगाए 10 दिन से ज्यादा हो गए लेकिन 1800 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया। किसानों को चाहिए कि उनके लिए आंदोलन से पहले महामारी से खुद बचना और दूसरों को बचाना आवश्यक हो।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए अतिरिक्त स्थान तय करें
स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों को अतिरिक्त भवन का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का वैक्सीनेशन ही उपाय है, जिसे हम कर रहे हैं। हम 45 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
हमने वैक्सीन कंपनियों से 66 लाख वैक्सीन की डिमांड की हुई है और हमें मिल भी रही हैं। इसके अलावा, आवश्यकता अनुसार हमने ग्लोबल टेंडर करने का फैसला किया है, ताकि विश्व के किसी भी देश से वैक्सीन लाकर प्रदेश की जनता को मुफ्त लगाया जा सके।