Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Age relaxation for raw teachers in ETT recruitment

कच्चे टीचरों को ईटीटी भर्ती में आयु सीमा की छूट, सीधी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में ले सकेंगे भाग

Sun, 07 Aug 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Age relaxation for raw teachers in ETT recruitment
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कर्मचारी समर्थक फैसला लेते हुए शिक्षा प्रोवाइडरों, एजुकेशन प्रोवाइडरों, एजुकेशन वालंटियर्स, ईजीएस, एआईई और एसटीआर वालंटियर्स को शिक्षा विभाग में ईटीटी अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए अप्लाई करने में निर्धारित आयु सीमा में छूट देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद कच्चे टीचर अब सीधी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बीते कई वर्षों से सरकार की अलग-अलग योजनाओं के अधीन शिक्षा प्रोवाइडर, एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वालंटियर्स, ईजीएस, एआईई और एसटीआर वालंटियर्स की तरफ से पंजाब के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी जा रही हैं और सीधी भर्ती के लिए पंजाब सरकार की तरफ से तय उम्र हद की सीमा वह पार कर चुके हैं, इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उम्र हद में वृद्धि की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बैंस ने बताया कि उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से इसे हमदर्दी से विचारते हुए पंजाब सिविल सेवाएं (आम और सांझी सेवा शर्तें) नियम 1994 के नियम 19 ( ढील देने की शक्ति) के अंतर्गत इन नियमों के नियम 5 में छूट देते हुए प्रशासनिक विभाग में शिक्षा प्रोवाइडर, एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वालंटियर, ईजीएस, एआईई और एसटीआर वालंटियर के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशासनिक विभाग में भविष्य में आने वाले 5994 ईटीटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए ऊपरी उम्र सीमा में छूट देने को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

12000 मुलाजिम कर सकेंगे अप्लाई
उन्होंने कहा कि मान सरकार के इस फैसले से शिक्षा विभाग में काम करते लगभग 12 हज़ार शिक्षा प्रोवाइडर, एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वालंटियर, ईजीएस, एआईई और एसटीआर वालंटियर अप्लाई कर सकेंगे और उनकी तरफ से जितने साल व माह ठेके के आधार पर शिक्षा विभाग में काम किया गया है, उतने साल व महीने की ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिलने योग्य होगी। बैंस ने बताया कि यह छूट सिर्फ प्रशासनिक विभाग में भविष्य में आने वाले 5994 ईटीटी के पदों की भर्ती के लिए केवल एक बार मिलने योग्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed