फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After wandering for two days for the power of attorney, the son got it named after his mother.

Panchkula News: पावर ऑफ अटार्नी के लिए दो दिन भटकने के बाद बेटे ने मां के नाम करवाई

Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
After wandering for two days for the power of attorney, the son got it named after his mother.
पंचकूला। कलेक्टर रेट तीसरे दिन भी अपडेट न होने के कारण जिले की तीन तहसीलों और दो उप तहसीलों में रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप रहा। मंगलवार को दिनभर कोशिशों के बावजूद बुधवार को कलेक्टर रेट भी ऑनलाइन अपडेट नहीं हो सका। इस कारण सोमवार से बुधवार तक रजिस्ट्री के अलावा अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोग तहसील परिसर में भटकते नजर आए। लगातार तीन दिन से काम ठप होने से लोग परेशान रहे। पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी अरुण तहसील में अपनी मां सविता के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी करवाने के लिए सर्वर डाउन होने के कारण पिछले दो दिन से भटकते रहे थे, इसके बाद बुधवार को शाम तक उनका काम हो सका।
विज्ञापन



तीसरे दिन भी रजिस्ट्री नहीं होने से लाैटे लोग

सेक्टर-1 तहसील में लगातार तीन दिनों से नए कलेक्टर रेट अपडेट नहीं होने के कारण बुधवार को भी काम ठप था। रजिस्ट्री के अलावा जनरल पाॅवर ऑफ अटार्नी, संपत्ति अधिकृत एवं अन्य कामों के लिए यहां पहुंचे लोगों काे बिना काम हुए ही वापस जाना पड़ा। सुबह दफ्तर खुलते ही काउंटर पर लोगों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन काम न होने से लोग मायूस रहे। जबकि फाइलें जमा करने और टोकन लेने का काम जारी रहा। नए कलेक्टर रेट अपडेट होने के बाद से काम शुरू किया जाएगा। इस तरह तीसरे दिन भी इग्रास साइट से स्टांप खरीदारी करने का काम भी बंद रहा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में भटकते रहे लोग

तीसरे दिन भी रजिस्ट्री के काम के लिए पहुंचे लोग तहसील परिसर में भटकते रहे। तीन तहसील पंचकूला, कालका, रायपुररानी और उप तहसील मोरनी और बरवाला में भी काम बंद रहा। लगातार तीन दिनों से रजिस्ट्री का काम बंद होने से काम पेंडिंग होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां-बेटा थे चिंता में, अगले हफ्ते दोनों ने जाना है कनाडा
बेटे के साथ पावर ऑफ अटाॅर्नी करवाने पहुंची सेक्टर-20 निवासी सविता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा कनाडा में रहता है और अब पढ़ाई करने के लिए छोटा बेटा अरुण भी अब कनाडा जाना चाहता है और उसके साथ उन्होंने भी जाना है। दोनों की 11 दिसंबर को सुबह फ्लाइट है। दो दिन से तहसील में रजिस्ट्री के साथ जनरल पाॅवर ऑफ अटार्नी का काम भी प्रभावित रहा। इस वजह से दो दिन तहसील का चक्कर काटने के बाद काम हो पाया है। दोनों बेटों को संपत्ति के काम से इंडिया बार-बार न आना पड़े इसके लिए उन्होंने खुशी से पावर ऑफ अटाॅर्नी का फैसला लिया है। इसका काम बुधवार को हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed