{"_id":"5e5038e88ebc3ef3ff5491d1","slug":"after-the-rain-in-panchkula-the-water-filled-the-city-roads-the-corporation-failed-pkl-office-news-pkl3672785157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में बारिश के बाद शहर की सड़कों पर भरा पानी, निगम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में बारिश के बाद शहर की सड़कों पर भरा पानी, निगम फेल
विज्ञापन
पंचकूला। महाशिवरात्रि को बारिश के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों और गांवों की रोड गलियां खराब हो गई हैं। हलकी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम रोड गलियां साफ करने में फेल हो चुका है। नगर निगम की ओर से दावा किया गया था कि शहर की रोड गलियां बारिश में साफ हो गई हैं। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद भी विभिन्न सेक्टरों और गांवों की रोड गली जाम हो गई। इस कारण सड़कों पर पानी आ गया। इससे लोगों का रोड पर चलने में परेशानी हुई। शहर के सेक्टर-15 की रोड गली जाम होने से वहां पानी भर गया। यहां से निकलने वाले लोगों के वाहन पानी में फंस गए।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, सेक्टर-14, 16 की रोड गली खराब पड़ी है। इसे भी ठीक नहीं किया गया है। इन सेक्टरों में कई जगह रोड गली टूटी हैं। उन्हें भी बारिश के मौसम होने के बाद बंद नहीं किया गया है। हादसे होने की आशंका पर नगर निगम ने लेटर जारी किया है कि अगर कोई हादसा होगा तो उसके जिम्मेवार संबंधित ठेकेदार होंगे। उन्हें मुआवजा राशि देनी होगी। इसके बावजूद रोड गली ठीक नहीं कराई गई है। इस तरह के हालात में शहर के लोगों को परेशानी हो रही है।
सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैयर ने बताया कि रोड गली ठीक करवाने केे लेकर लेटर भी लिखा जा चुका है। शहर में सेक्टर -15 सहित विभिन्न सेक्टरों की रोड गली जाम हो गई हैं। इन्हें अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। नगर निगम के ईओ जनरैल सिंह ने बताया कि अगर रोड गली खराब हैं तो लोग शिकायत करें। हम जहां सफाई नहीं हुई है वहां पर संबंधित कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेंगे।