फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the rain, cold increased in Panchkula, visibility decreased due to fog.

Panchkula News: बारिश के बाद पंचकूला में बढ़ी ठंड, कोहरे से विजिबिलिटी घटी

Thu, 29 Jan 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After the rain, cold increased in Panchkula, visibility decreased due to fog.
वाहन रेंगते नजर आए, एक फरवरी को फिर बारिश के आसार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला जिले में बारिश के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे शहर की लगभग सभी सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। धीमी रफ्तार के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे के साथ तेज गलन भी महसूस की गई।
विज्ञापन

दिनभर ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे। कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि एक फरवरी को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed