फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the disclosure of embezzlement of 5.24 crores, AG Haryana's team is investigating

Panchkula News: 5.24 करोड़ के गबन के खुलासे के बाद एजी हरियाणा की टीम कर रही जांच

Thu, 31 Aug 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
After the disclosure of embezzlement of 5.24 crores, AG Haryana's team is investigating
पंचकूला। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी विभाग में चालान राशि के नाम पर हुए करोड़ों के गबन का मामला सामने आने के बाद हरियाणा एजी ऑफिस करीब एक हफ्ते से जांच कर रही है। टीम द्वारा पहले फेज में 2020 से लेकर अब तक की चालान राशि का मिलान आरटीए के कोषागार व सरकारी बैंक खाता से किया जा रहा है। इसके बाद टीम द्वारा 2020 से पहले की चालान राशि का भी ऑडिट किया जाएगा। उसमें अगर गड़बड़ी सामने आती है तो उस समय के कैशियर के खिलाफ भी आरटीए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। आरटीए सेक्रेटरी हैरतजीत कौर ने बताया कि एजी हरियाणा की टीम पिछले कुछ दिनों से 2020 से लेकर अब तक गाड़ियों की जुर्माना राशि का मिलान कर रही है। अगर वह 2020 से पहले के सालों का ऑडिट करेंगे तो उन्हें डॉक्यूमेंट जरूर मुहैया करवाया जाएगा। बता दें कि 5.24 करोड़ रुपये गबन मामले में आरटीए सेक्रेटरी की ओर से सेक्टर 5 पुलिस थाना में दो मामला दर्ज करवाया जा चुका है और उसमें छह गिरफ्तारियां हो चुकी है।
विज्ञापन

कमर्शियल गाड़ियों की फीस में गड़बड़ी है या नहीं इसे भी चेक किया जाएगा
हरियाणा एजी ऑफिस से आई टीम द्वारा गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस में कोई गड़बड़ी है या नहीं इसे भी चेक किया जाएगा। इसके अलावा गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंटेशन हुई है या नहीं इसे भी चेक करने की प्लानिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed