फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the cold in the morning and evening, the temperature still exceeds 30 degrees during the day.

Panchkula News: सुबह-शाम ठंड बढ़ने के बाद दिन में अब भी तापमान 30 डिग्री के पार

Sun, 02 Nov 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
After the cold in the morning and evening, the temperature still exceeds 30 degrees during the day.
चंडीगढ़। सुबह और शाम के समय ठंड में तेजी आने लगी है लेकिन शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। हालांकि, अब दिन के समय भी उमस और गर्मी का अहसास बहुत कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिन में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वीकेंड होने से पार्कों, बाजारों और सुखना लेक के आसपास सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रही। लोग अपने परिवार और दोस्तों संग ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। शाम को सुखना के किनारे सैर करने और गर्म पेय का मजा लेने वालों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्ते से उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज होगा जिससे चंडीगढ़ में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed