फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After snakebite in Panchkula, the person himself brought the snake to the hospital

Panchkula News: पंचकूला में सर्पदंश के बाद व्यक्ति खुद सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल

Fri, 02 May 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
After snakebite in Panchkula, the person himself brought the snake to the hospital
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक व्यक्ति को सांप ने डंक मार दिया। हिम्मत दिखाते हुए वह खुद अस्पताल पहुंचा बल्कि सांप को भी साथ लेकर सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने उसे एंटी वेनम का इंजेक्शन देकर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार लियाकत खान (49) निवासी माजरी चौक खड़क मंगोली निवासी गेट नंबर तीन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-19 में सांप निकलने की सूचना मिली। उन्होंने सांप को पकड़ लिया।

वह सांप को मोरनी टी-पाॅइंट के पास छोड़ने के लिए गए। जैसे ही वह सांप को छोड़ रहे थे। सांप ने उछलकर उनके हाथ में डंक मार दिया। दर्द होने पर उन्होंने सांप को छोड़ दिया। इसके बाद सांप रोड की तरफ चला गया। रोड पर गाड़ी चढ़ने से सांप की मौत हो गई। इसके बाद सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने डॉक्टर के सामने सांप को दिखाया। इस पर डॉक्टर ने उन्हें एंटी वेनम इंजेक्शन देकर अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि लियाकत खान अब ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed