फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After slaying Bali, Shri Ram made Sugriva the king of Kishkindha.

Panchkula News: श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को बनाया किष्किंधा का राजा

Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
After slaying Bali, Shri Ram made Sugriva the king of Kishkindha.
-श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब की रामलीला में बाली वध का मंचन, अगली लीला में लंका दहन और रावण-अंगद संवाद के दिखेंगे रोमांचक दृश्य
विज्ञापन

पंचकूला। श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब एवं श्री राम सेवादार ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में बाली वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली के अत्याचारों और उसके वध के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
क्लब के संजीव मनचंदा और मुकेश बंसल ने बताया कि मंचन में दिखाया गया कि माता सीता की खोज के दौरान भगवान श्रीराम की मुलाकात हनुमान जी से होती है। हनुमान जी श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता करवाते हैं। सुग्रीव अपने भाई बाली के अत्याचारों से परेशान होकर श्रीराम से सहायता मांगते हैं। श्रीराम उन्हें सहायता का वचन देते हैं और बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं। कलाकारों ने इस प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


अगली लीला में दिखेगा लंका दहन का रोमांच
राज मित्तल और राकेश गोयल ने बताया कि आगामी लीला में हनुमान जी के लंका पहुंचने, लंका दहन और रावण-अंगद संवाद के रोमांचक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इन दृश्यों के माध्यम से दर्शकों को रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव मनचंदा, मुकेश बंसल, आकाश शर्मा, नितिन शर्मा, राकेश गोयल, सौरभ नारंग, हरिंदर शर्मा, एमआर गोयल, लक्ष्मण खाना, हर्षिका शर्मा, विकास गोयल और पुनीत बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed