{"_id":"68263ce44f81751c080f3fbd","slug":"after-kidnapping-the-gatka-teacher-was-beaten-to-death-with-a-baseball-bat-panchkula-news-c-80-1-spkl1018-102547-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अपहरण के बाद बेसबाल बैट से पीट-पीट कर दी थी गतका टीचर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अपहरण के बाद बेसबाल बैट से पीट-पीट कर दी थी गतका टीचर की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। नौ मई को गायब हुए गतका टीचर की हत्या उसी दिन बेसबाल बैट से पीट-पीटकर कर दी गई थी। गतका टीचर को दो गाड़ियों से आए लोग अपहरण करके ले गए। वहां उनको अधमरा करने के बाद फत्तूढींगा एरिया की झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। जिला पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले मं एसपी-डी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
इस मामले की जांच में जुटी टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार गतका टीचर की हत्या मामले में अभी तक की जांच में लड़की का कनेक्शन सामने आ रहा है। इसी वजह से पहले उसका अपहरण किया गया। पुलिस गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में खुलासा ह़ुआ है कि हत्याकांड में गाड़ियां और बेसबाल पुलिस ने बरामद कर लिए है। जांच टीम से जुड़े अधिकारी के अनुसार आरोपी मृतक के दूर और नजदीक के रिश्तेदार हैं। एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि इस मामले में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।