फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After inspecting the office of the Deputy Commissioner of Police, the Police Commissioner laid emphasis on increasing the efficiency

Panchkula News: पुलिस उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस कमिश्नर ने कार्यक्षमता बढ़ाने पर दिया जोर

Tue, 11 Feb 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
After inspecting the office of the Deputy Commissioner of Police, the Police Commissioner laid emphasis on increasing the efficiency
पुलिस आयुक्त डीसीपी कार्यालय का निरीक्षण करते। संवाद 
पंचकूला। सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शाखा की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां कार्यरत सभी शाखा इंचार्ज और पुलिसकर्मियों से उनकी तैनाती व ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के रजिस्टर, अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी शाखा इंचार्ज को दिशा-निर्देश देकर कहा कि कार्यक्षमता बढ़ाने और कामों में पारदर्शिता से करने पर जोर दिया।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से उनकी कार्य स्थितियों और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनकी आवश्यकताओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की और कर्मचारियों के कार्यस्थल को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और जनसंपर्क प्रणाली में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस प्रशासन को नागरिकों की समस्याओं पर तत्काल समाधान करना चाहिए । वहीं जनता के साथ अच्छे व्यवहार बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सभी को अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी। इसके अलावा बेहतर कार्यप्रणाली विकसित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक और एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed