फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After giving alcohol, the laborer was killed by adopting a sharp weapon

पंचकूला: शराब पिलाकर मजदूर को धारदार हथियार से गोदकर मार डाला

Tue, 21 Feb 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
After giving alcohol, the laborer was killed by adopting a sharp weapon
सुबह प्लाट नंबर-33, फेज-2 में मिला शव, मृतक की पहचान अभयपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रेम संबंध में शराब पिलाकर दिहाड़ीदार मजदूर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी और ठेकेदार विजेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मजदूर की पहचान अभयपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। मृतक का शव प्लाट नंबर-33 फेज-2 में सुबह पड़ा मिला। मौके पर पुलिस को शराब की बोतल, पकौड़े और ग्लास पड़े मिले।
पुलिस के अनुसार, मौलीजांगरा चंडीगढ़ निवासी राजेश गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रिश्ते में शिव कुमार का भांजा लगता है। उसका मामा शिव कुमार अपने परिवार सहित गांव अभयपुर में रहता था। उसके मामा की करीब 17 साल पहले रानीदेवी से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। उसके अनुसार मामा पहले शक्ति भोग आटा प्लाट नंबर-3, फेज-2 पंचकूला में नौकरी करता था। उस समय वहां का ठेकेदार विजेंद्र था। मिल बंद होने के बाद उसका मामा दिहाड़ी मजदूरी करने लगा था विजेंद्र का उसके मामा के घर आना-जाना था। राजेश गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि ठेेकेदार विजेंद्र के उसके मामी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बारे में उसके मामा ने उसको कई बार जानकारी दी है। जून 2022 में उसकी मामी रानी देवी बच्चों को छोड़कर घर से चली गई थी, बाद में वापस आ गई थी। इसी बात को लेकर भी पति पत्नी की आपस में अनबन रहती थी। शिकायतकर्ता राजेश गुप्ता के अनुसार सोमवार सुबह उसके रिश्तेदार ने बताया कि उसके मामा शिव कुमार की हत्या कर दी गई है। शव प्लाट नंबर-33 फेज-2 में पड़ा है। इसके बाद वह मामा के घर पर पहुंचा तो उसकी मामी ने बताया कि रविवार रात को करीब 9 बजे उसका मामा अपने काम से घर आ गया था। इसके बाद अपने दोस्त माधव के पास गया और करीब एक घंटे तक वापस नहीं आया। इसके बाद उसका बेटा बुलाने गया तो माधव ने कहा कि तुम घर जाओ। वह थोड़ी देर में आ जाएगा।
विज्ञापन


फोन पर जवाब मिला, थोड़ी देर में आ रहा हूं
शिकायतकर्ता के अनुुसार उसकी मामी ने रात को फोन किया तो जवाब मिला कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। इसके बाद उसकी मामी ने रात करीब साढ़े 10 बजे फोन किया तो जवाब मिला कि वह कुछ देर में घर आ जाएगा तुम लोग सो जाओ। इसके बाद रात को मामी और बच्चे सो गए। पूरी रात उसका मामा घर नहीं आया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता और उसकी मामी मौके पर पहुंची तो शिव कुमार का शव खाली प्लाट में ट्रकों के पीछे पड़ा था। उसके गले, छाती, पेट, बांई टांग और बांई हाथ पर किसी धारदार हथियार से घोंपने के कई गहरे जख्म थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे यकीन है कि उसके मामा शिव कुमार को उसकी मामी रानी देवी ने विजेंद्र ठेकेदार के साथ मिलकर ही अवैध संबंधों के कारण रास्ते से हटाने के लिए हत्या की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी विजेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के भांजे की शिकायत पर उसकी पत्नी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - किशोरी लाल, एसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed