फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After getting the slip from the agency, people have to wait for the cylinder.

Panchkula News: एजेंसी से पर्ची कटवाने के बाद लोगों को सिलिंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
After getting the slip from the agency, people have to wait for the cylinder.
पंचकूला। ईरान - अमेरिका - इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण घरेलू गैस के सिलिंडर की आपूर्ति कम हो गई है। गाड़ियां दो दिन बाद सिलिंडर लेकर आ रही हैं। गैस बुक होने के बाद अब ग्राहकों की केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट नहीं है। इस कारण लोगों को गैस की डिलीवरी नहीं मिल रही है। वीरवार को गैस बुकिंग की जानकारी नहीं मिलने पर लोग गैस एजेंसी पहुंच गए। इस दौरान एजेंसी के बाहर दो घंटे की लंबी लाइन के बाद लोगों को एजेंसी के कर्मचारियोंं ने गैस बुकिंग का स्टेटस बताया। इसके बाद दिनभर लोग घरेलू गैस के लिए चक्कर काटते रहे। वहीं गैस एजेंसी में कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गई है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-16 भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर मिलने का स्टेटस जानने के लिए लोग सुबह सात बजे पहुंच गए। गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिलने के कारण लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने गैस डिलीवरी का स्टेटस जाना। लोगों को एजेंसी की ओर से गैस बुकिंग की पर्ची दी गई। इसके बाद उन्हें सिलिंडर मिला। घरेलू सिलिंडर पांच दिन से नहीं मिलने के कारण यह हालात बने हैं। वहीं केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण गैस बुक नहीं हो पाई। इस कारण भी लोग परेशान हो रहे है। वहीं नए सिलिंडर केे कनेक्शन के लिए अगले महीने अप्रैल मेंं आने को कहा गया है।
विज्ञापन

केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा गया
मैंने घरेलू गैस का सिलिंडर पांच दिन पहले बुक किया था। गैस बुक होने का स्टेट्स भी नहीं पता चला। एजेंसी में आने के बाद केवाईसी अपडेट करने को कहा गया। इस कारण गैस नहीं मिल पाई। अभी पांच दिन का इंतजार करना पड़ेगा। - उपेंदर कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

नया सिलिंडर आज बुक हुआ
मुझे केवाईसी अपडेट करने की जानकारी पहले नहीं दी गई है। इस कारण सिलिंडर बुक नहीं हो पाया है। अब आज गैस बुक होने के बाद सिलिंडर की गाड़ी जब आएगी तो डिलीवरी मिलेगी। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। - दिलशेर कुमार, ग्राहक
एजेंसी की ओर से नहीं दी गई जानकारी
मुझे गैस एजेंसी आने पर ही केवाईसी प्रक्रिया और कनेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट करने की जानकारी मिली। हेल्पलाइन की ओर से इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है इसलिए सिलिंडर देरी से बुक हुआ। उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी जमा कराने की जानकारी पहले देनी चाहिए। - राजेश, ग्राहक
स्पष्ट जानकारी दी जाए
मैन सात दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। बुकिंग नहीं हुई। एजेंसी मेंं आने के बाद पता चला कि केवाईसी अपडेट कराओ। हेल्पलाइन नंबर इसकी जानकारी नहीं दे रही है। इस कारण गैस सिलिंडर की आपूर्ति देरी से होगी। - प्रवीण कुमार, ग्राहक


हमारे पास एजेंसी में घरेलू गैस की सप्लाई देरी से हो रही है। इस कारण हम लोगों को देरी से सिलिंडर दे पा रहे हैं, वही कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गई है।
राजेश कुमार, मैनेजर,भारत गैस एजेंसी, सेक्टर-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed