फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After all what was the need to bring Bahubali Mukhtar Ansari to Punjab: Bains

आखिर बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब लाने की क्या जरूरत थी : बैंस

Tue, 29 Nov 2022 09:02 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
After all what was the need to bring Bahubali Mukhtar Ansari to Punjab: Bains
चंडीगढ़। बाहुबली एवं यूपी के विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में करीब ढाई साल रखने और वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस सरकार पर चुटकी ली।
विज्ञापन

मोहाली में मंगलवार को एक निजी टीवी चैनल के प्रोग्राम में बैस ने कहा कि अंसारी को यूपी की जेल से पंजाब लाने की क्या जरूरत थी? इस चीज का उन्हें आज तक पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि अंसारी गैंगस्टर नहीं बल्कि गैंगस्टरों की फैक्टरी है। उसे यूपी से लाकर रोपड़ जेल में रखा गया था। वैसे हमारे यहां जेलों में जगह की कमी है, लेकिन अंसारी को दो बैरकें मुहैया करवाई गईं थीं। हद तो उस समय हो गई जब यूपी सरकार उसे वापस बुला रही थी तो पंजाब सरकार इसके पक्ष में नहीं थी। यूपी सरकार ने करीब 50 बार इस दिशा में प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हद तो उस समय हो गई जब गैंगस्टर को अपनी जेल में रखने के लिए पंजाब सरकार ने 11 लाख रुपये एक पेशी का लेने वाला वकील हायर किया। फिर भी सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार केस हारी। इसके बाद उसे वापस यूपी भेजा गया।
विज्ञापन

याद रहे कि पंजाब सरकार ने जेल में बाहुबली एवं यूपी के विधायक मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया करवाने वाले अफसरों व लोगों की सूची डीजीपी से तलब की है ताकि उन लोगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जा सके। इस जांच के लिए करीब दो हफ्ते का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed