फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After Africa, international delegates from Sri Lanka highly appreciated the program organized in Panchkula district.

Panchkula News: अफ्रीका के बाद श्रीलंका से आए अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स ने खूब ही जिला पंचकूला में निपुण कार्यक्रम की सराहना

Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
After Africa, international delegates from Sri Lanka highly appreciated the program organized in Panchkula district.
पंचकूला। अफ्रीका के बाद श्रीलंका सरकार से आए 18 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स की दो अलग-अलग टीमों ने जिला पंचकूला के चार विभिन्न विद्यालयों में निपुण के क्रियान्वन का अवलोकन किया। इस दौरान डेलिगेट्स ने पंचकूला के निपुण कार्यक्रम की खूब सराहना की। इसमें चार विद्यालयों राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-4, 20, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय मांधना एवं राजकीय सार्थक स्कूल -12ए में भ्रमण किया। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, राज्य निपुण नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा व जिला एफएलएन समन्वयक असिंदर कुमार भी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन

असिंदर कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में हुए इस अवलोकन में डेलिगेट्स ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षण सहायक सामग्री का गुणवत्ता पूर्ण उपयोग, निपुण के परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों का लर्निंग आउटकम, विभाग द्वारा मॉनीटर्स, मेंटोर्स, अध्यापकों व माता-पिता, अभिभावकों के लिए विभिन्न उपयोगी निपुण एप्स, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया, एसएमसी सदस्यों व माता-पिता, अभिभावकों की निपुण मिशन की सफलता में भागीदारी, विभाग की ओर से द्वारा लिए गए विभिन्न इनिशिएटिव्स निपुण रामलीला, पहाड़ा प्रतियोगिता, रफ्तार प्रतियोगिता आदि को बारीकी से देखा और खूब सराहना की। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों निपुण लक्ष्यों से दोगुनी गति से पठन कर श्रीलंकन डेलिगेट्स का मन मोह लिया। विद्यार्थियों नें रामलीला मंचन भी किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने शिक्षा निदेशालय का अंतरराष्ट्रीय टीम के निपुण क्रियान्वयन के अवलोकन के लिए जिला पंचकूला के विद्यालय चुनने पर आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर टीम के साथ एसपीआईयू सदस्य साइस्ता, निशा, शौर्य, क्लस्टर मुखिया नीलू, पवन गुप्ता, निर्मल ढुल, अंजलि सिंह, मेंटर अंजलि,प्रतिभा,सविता, सोनिया, सिम्मी और मोनिका प्राथमिक मुखिया मीनाक्षी,नीना रोजड़ा,धर्मपाल, निर्मल भी उपस्थित रहे व टीम का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed