फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After 49 days, 53.5 percent vaccination of children of 12 to 14 years was done

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकारी स्कूलों में कम हो रहा है वैक्सीनेशन

Thu, 05 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
After 49 days, 53.5 percent vaccination of children of 12 to 14 years was done
पंचकूला। कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके बाद भी 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण कम हो रहा है। 49 दिन बाद 12 से 14 साल के बच्चों का 53.5 फीसदी टीकाकरण हो पाया है। स्कूलों में शिविर लगाने के बाद भी अधिकतर बच्चे जागरूकता कम होने के कारण टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। बच्चों के अभिभावक इसकी सहमति नहीं दे रहे हैं। इस कारण अभी तक टीकाकरण का काम धीमा रह गया है।
विज्ञापन

पंचकूला में 12 से 14 साल के 25 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक टीकाकरण केंद्रों पर 13368 बच्चों का टीकाकरण हो पाया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिस्पेंसरी, स्कूलों और आशियाना फ्लैट्स में भी शिविर लगाए जा चुके हैं। इसकेे बाद भी अभिभावक भ्रांतियों के कारण नहीं आ रहे हैं। इस कारण यह टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है। बच्चों में कोरोना का खतरा टीकाकरण नहीं होने के कारण बढ़ गया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि स्कूलों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों में शिविर लगाने के बाद टीकाकरण तेजी से किया गया है। वहीं यहां पर बच्चों ने इसे लगवाया है। वहीं सरकारी स्कूलों में वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। यहां पर अभिभावक रुझान नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग इसमें भाग लेकर टीकाकरण करवाएं। वहीं, 18 से 59 वर्ष के लोगों को बूस्टर डोज सभी सीएचसी और पीएचसी सेंटर में लगाए जा रहे हैं। जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। उन्हें बूस्टर डोज भी लगवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक बूस्टर डोज 753 लोगों को लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed