{"_id":"6851c3b62c336075a40843f8","slug":"after-23-ludhiana-west-will-witness-unprecedented-development-sisodia-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-110732-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 के बाद लुधियाना पश्चिम में अभूतपूर्व विकास होगा : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 के बाद लुधियाना पश्चिम में अभूतपूर्व विकास होगा : सिसोदिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। आम आदमी पार्टी पंजाब ने लुधियाना पश्चिम में मंगलवार को पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों और लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विशाल रोड शो निकाला। हजारों लोगाें ने रोड शो में शिरकत की।
लोगों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से मतदाताओं से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। सिसोदिया ने कहा कि आप लुधियाना पश्चिम को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 19 जून को संजीव अरोड़ा को वोट देने से निर्वाचन क्षेत्र की तेज गति से प्रगति सुनिश्चित होगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 23 जून के बाद लुधियाना पश्चिम में अभूतपूर्व विकास होगा। सभी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक आप सरकार के नेतृत्व में लुधियाना पश्चिम की हर जरूरतें पूरी की जाएंगी।
आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कहा कि आपका प्यार और विश्वास मुझे लुधियाना पश्चिम के विकास के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। 19 जून को सभी से वोट डालें और लुधियाना की प्रगति का हिस्सा बनें।