फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aerial firing in property dispute, case registered

Panchkula News: प्रॉपर्टी विवाद में की हवाई फायरिंग, केस दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing in property dispute, case registered
पंचकूला। प्रापर्टी विवाद में जान से मारने की नीयत से फार्म हाउस के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी गांव पीपलथा थाना गढ़ी जिला जींद हाल निवासी सेक्टर-24 ने बताया कि 8 नवंबर को वह अपने दोस्त सिमरजीत सिंह, यादवेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह व अन्य अपने 12 साथियों के गांव नग्गल के फार्म हाउस पर बैठे थे। उसी समय सतविंद्र कुमार उर्फ बंटी गांव सुलतानपुर अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में आया। होंडा सिटी और स्विफ्ट कार में आकर फार्म हाउस में जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपी सतविंद्र सिंह ने तीन फायर किए। एक गोली उसकी स्कोडा गाड़ी को लगी। शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सतविंद्र सिंह से उनका पुराना विवाद प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वह उनसे दुश्मनी रखता है। चंडीमंदिर थाना पुलिस प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें संलिप्त आरोपियों की तलाश पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed