{"_id":"62b0d349e4bcff3b371707c7","slug":"adulterants-on-target-of-cm-flying-squad-in-haryana-panchkula-news-pkl4542494135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के निशाने पर मिलावटखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के निशाने पर मिलावटखोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग स्क्वायड) के निशाने पर हैं। पिछले पांच माह की बात करें तो फ्लाइंग स्क्वायड ने कुल 409 छापे मारे हैं, जिनमें से अकेले 137 मामले खाद्य पदार्थों में मिलावट के हैं। इसके अलावा, नकली बायोडीजल, पेट्रोलियम पदार्थों के 33 मामले पकड़े गए हैं। अवैध पब एवं बार चलाने के 35 मामले पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्तों की की टीमें अपने खुफिया तंत्र के माध्यम से लगातार ऐसे लोगों को काबू कर रहीं हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में हरियाणा में खाद्य पदार्थों समेत अन्य चीजों में मिलावट सहन नहीं की जाएगी। इसी को लेकर पूरे प्रदेश में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें सक्रिय हैं। खाद्य पदार्थों के अलावा भी टीम ने कार्रवाई की है। अवैध माइनिंग के 25 मामले पकड़े और फरीदाबाद टीम द्वारा जीएसटी चोरी करके ट्रांसपोर्ट के माध्यम से माल दिल्ली से अन्य शहरों में जाने वाले माफिया के कुल 57 ट्रकों को राउंडअप करके 70,39,127 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
इसी प्रकार, मई माह में बड़ े शराब माफिया पर रेड करके बहादुरगढ़ में 759 पेटी अंग्रेजी शराब व 159 पेटी बीयर बरामद की गई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीमों ने एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें बेचने, जुआ सट्टा, अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलाने, भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने और फायर सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों समेत ई- सिगरेट/हुक्का के मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई की है। पांच माह के दौरान कुल रेड के दौरान 143 मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं, जिनमें 177 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त 143 मुकदमों में से 27 में चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है।