{"_id":"6a1f384b91d8dae9190cbbc3","slug":"admissions-for-the-july-session-at-ignou-have-begun-applications-can-be-submitted-until-july-15-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23745-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इग्नू में जुलाई सत्र के दाखिले शुरू, 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इग्नू में जुलाई सत्र के दाखिले शुरू, 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
स्नातक से लेकर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरें आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू छात्रों, कामकाजी पेशेवरों, गृहिणियों और आजीवन शिक्षार्थियों के लिए लचीली और किफायती उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों का विवरण, पात्रता शर्तें, शुल्क संरचना और प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें। साथ ही आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी इग्नू और क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए छात्र क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।